कानपुर देहात: बकरी-बकरे चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, 10 पशु और पिकअप बरामद
डेरापुर पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मवई मुक्ता गांव के अंडरपास के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी की घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद किया गया।
थाना डेरापुर पुलिस ने बकरी-बकरे चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 10 बकरी-बकरे और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है।
मामला 16 सितंबर की रात का है। ग्राम थनवापुर निवासी गुड्डन देवी पत्नी रामदुलारे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच उनके घेरे का ताला तोड़कर दो व्यक्ति 16 बकरियां और बकरे लोडर में भरकर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना डेरापुर में मुकदमा संख्या 0151/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(a) और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान पहले नामजद किए गए दोनों व्यक्तियों की नामजदगी गलत पाई गई। इसके बाद सर्विलांस और मुखबिर की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई।
बुधवार, 18 नवंबर की सुबह करीब 6:25 बजे पुलिस टीम ने मवई मुक्ता गांव की तरफ बने अंडरपास के पास घेराबंदी कर मुन्ना उर्फ रफीक पुत्र अब्दुल रसीद, निवासी सैथा थाना गजनेर और गौरीशंकर उर्फ करिया पुत्र चंद्रशेखर, निवासी बारा खनपना तरगांव थाना घाटमपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बकरी-बकरे बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(4) की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP78JN3164 को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कांस्टेबल राजू पटेल, घनश्याम वर्मा और सचिन प्रताप सिंह शामिल रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।