रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: डेरापुर थाना दिवस में पहुंचीं सिर्फ 4 शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण

उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तीन शिकायतें राजस्व विभाग और एक पुलिस विभाग से संबंधित आईं।

कानपुर देहात: डेरापुर थाना दिवस में पहुंचीं सिर्फ 4 शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण

शनिवार को डेरापुर थाना परिसर में उपजिलाधिकारी उषा सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान फरियादियों की संख्या कम रही और कुल चार शिकायतें ही दर्ज की गईं।

प्राप्त शिकायतों में तीन राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि एक शिकायत पुलिस विभाग की थी। अधिकारियों ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं, राजस्व विभाग की तीनों शिकायतों को जांच और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी, नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी नीलेश कुमारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें