रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कार्तिक पूर्णिमा पर मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात के मूसानगर स्थित मंदिर में जिलाधिकारी कपिल सिंह और एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने दर्शन-पूजन किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

कार्तिक पूर्णिमा पर मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दोनों अधिकारियों ने मां मुक्तेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मां मुक्तेश्वरी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।

दर्शन के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें