कानपुर देहात: टैंकर की टक्कर से धान लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान
मंगलपुर क्षेत्र के सुरासी गांव के पास ओवरटेक के दौरान टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के सुरासी गांव के पास शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टैंकर की टक्कर से धान की बोरियों से लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी सुरेश कुमार पुत्र छोटेलाल ट्रैक्टर पर धान की बोरियां लादकर झींझक की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर मंगलपुर से होकर सुरासी गांव के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आए टैंकर ने ओवरटेक करते समय उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद सुरेश कुमार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक कीर्ति प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई।
पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।