रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात में पुलिस की कार्रवाई, रूरा-शिवली समेत चार थानों ने 11 वारंटी व अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत रूरा, रनियां, रसूलाबाद और शिवली पुलिस ने कार्रवाई की। शांति व्यवस्था के तहत 14 व्यक्तियों का भी चालान किया गया।

कानपुर देहात में पुलिस की कार्रवाई, रूरा-शिवली समेत चार थानों ने 11 वारंटी व अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 11 वारंटी व अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में की गई। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना रूरा की टीम ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें अमौली ठाकुरान निवासी सफीक पुत्र कल्लू, जिनई बनीपारा निवासी गोपाल तिवारी उर्फ दिनेश पुत्र कैलाश तिवारी और रामपुर डगराह निवासी विक्रम उर्फ विमल पुत्र शिवनाथ शामिल हैं। सफीक अ.सं. 441/22, जबकि गोपाल तिवारी और विक्रम मु.अ.सं. 404/2025 व मु.नं. 21027/25 से संबंधित वारंटी बताए गए हैं।

थाना रनियां पुलिस ने आयुध अधिनियम की धारा 25 से संबंधित वर्ष 2014 के मामले में वारंटी विनोद कमल उर्फ कद्दू पुत्र राजबहादुर निवासी फत्तेपुर रोशनाई कुरियनपुरवा को गिरफ्तार किया।

वहीं, थाना रसूलाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज मु.अ.सं. 438/26 और धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अंश पुत्र श्याम सुंदर और जितेंद्र पुत्र गिरीश, दोनों निवासी भीतरगांव, को गिरफ्तार किया।

थाना शिवली पुलिस ने पांच वारंटियों को पकड़ा। इनमें शाहपुर निवासी राजन सिंह पुत्र राजेश सिंह, ढकिया निवासी जगदीश पुत्र दुलारे, नौबस्ता निवासी रज्जाक अली पुत्र चंगा, संग्रामपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह और बैरी सवाई निवासी इमरान उर्फ छोटू पुत्र आजाद शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग मामलों में वांछित थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें