रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

संविधान दिवस पर पुलिस कार्यालय में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। जिले के सभी थानों और पुलिस इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संविधान दिवस पर पुलिस कार्यालय में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, माती में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रस्तावना पढ़ी।

इसी क्रम में पुलिस लाइन कानपुर देहात सहित जिले के सभी थानों और पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा और उसकी मूल भावना के अनुरूप निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका और नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर/कार्यालय संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें