रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: सड़क हादसे में घायल राम सजीवन की मौत, तीन महीने बाद पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

सूलाबाबाद-लहरापुर मार्ग पर 3 अगस्त को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। इलाज के दौरान 16 अगस्त को राम सजीवन की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।

कानपुर देहात: सड़क हादसे में घायल राम सजीवन की मौत, तीन महीने बाद पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

सूलाबाबाद-लहरापुर मार्ग पर पाल नगर के पास हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार राम सजीवन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के करीब तीन महीने बाद उनकी पत्नी पूजा देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजाद नगर निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राम सजीवन 3 अगस्त की शाम बाइक से डिबियापुर जा रहे थे। इसी दौरान पाल नगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल राम सजीवन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूलाबाबाद ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया। उपचार के दौरान 16 अगस्त को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था।

पूजा देवी के अनुसार, पति की मौत के सदमे और अन्य परिस्थितियों के चलते वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। अब उन्होंने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें