कानपुर देहात में तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
रनियां पुलिस ने मुबारकपुर लाटा नहर पुलिया के पास की कार्रवाई। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रनियां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मुबारकपुर लाटा गांव निवासी लाला वर्मा (45) पुत्र स्व. कालीचरन के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे 20 नवंबर को चिरौरा नहर पुलिया से मुबारकपुर लाटा नहर पुलिया के बीच बनी बंबी की पुलिया से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस मामले में थाना रनियां में मु.अ.सं. 221/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में थाना कल्याणपुर में धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, वर्ष 2022 में थाना ककवन में धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी सत्येंद्र कुमार, आरक्षी रवींद्र सिंह और आरक्षी सोनू कुमार शामिल रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।