रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम-एसपी ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

16 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कानपुर देहात: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम-एसपी ने जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से किया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।

पखवाड़े के दौरान जनपद में वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की जाएगी। इसके अलावा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, अपनी लेन में ड्राइविंग करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान में वाहन प्रदूषण की नियमित जांच कराने और वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र रखने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर सहायता और उपचार उपलब्ध कराने के महत्व की जानकारी दी जाएगी। आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 के उपयोग तथा घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें