रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कानपुर देहात: बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल मूसल बरामद

रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में पिता-पुत्र के विवाद के बाद घायल बेटे की अस्पताल में मौत हो गई थी। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।

कानपुर देहात: बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल मूसल बरामद

थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में पिता की पिटाई से बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरजाशंकर की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मूसल भी बरामद किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, धनीरामपुर गांव निवासी गिरजाशंकर का 30 वर्षीय पुत्र चंद्रप्रकाश शनिवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गिरजाशंकर ने मूसल से चंद्रप्रकाश की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी पूजा ने अपने ससुर गिरजाशंकर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद चौकी इंचार्ज शिवबहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मूसल भी बरामद किया।

थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें