कानपुर देहात: रूरा स्टेशन को मुख्य रेलवे स्टेशन बनाने की मांग, राज्यमंत्री ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने रूरा स्टेशन को जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन घोषित करने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई है।
रूरा रेलवे स्टेशन को जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इस संबंध में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर स्टेशन के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। नगर पंचायत रूरा के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने भी पत्र के माध्यम से इस मांग का समर्थन किया है।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने पत्र में कहा है कि रूरा स्टेशन क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए महत्वपूर्ण है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन स्टेशन पर यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने रेलमंत्री से रूरा को जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन घोषित करने और इसके विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।
चेयरमैन ने भी उठाई स्टेशन के दर्जे की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने अपने पत्र में बताया है कि रूरा स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-टूंडला रेलखंड पर स्थित है। यह कानपुर देहात के मुख्यालय माती के नजदीक स्थित प्रमुख रेलवे स्टेशन है। उन्होंने स्टेशन को मुख्य स्टेशन का दर्जा देने के साथ यहां यात्री सुविधाओं का विस्तार कराने की मांग की है।
संगम और लिंक एक्सप्रेस का ठहराव बहाल करने की मांग
चेयरमैन रामजी गुप्ता ने रूरा स्टेशन पर संगम और लिंक एक्सप्रेस का ठहराव दोबारा शुरू कराने की मांग भी उठाई है। उनके पत्र के मुताबिक, इन ट्रेनों का ठहराव वर्ष 2021 से बंद है। कोरोना काल में बंद हुई यह सुविधा अब तक बहाल नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी अपने पत्र में इस मांग को शामिल करते हुए रेलमंत्री से क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।