रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

कार्तिक पूर्णिमा पर नैमिषारण्य में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रमुख घाटों पर किया स्नान-दान

सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने प्रमुख घाटों पर स्नान और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

कार्तिक पूर्णिमा पर नैमिषारण्य में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रमुख घाटों पर किया स्नान-दान

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नैमिषारण्य तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भोर होते ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने राजघाट, रामेश्वरम घाट और चक्रतीर्थ में स्नान-दान कर धार्मिक अनुष्ठान किए।

स्नान के बाद भक्तों ने मां ललिता देवी मंदिर, भूतनाथ, हनुमानगढ़ी और व्यास गद्दी सहित तीर्थ क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के कल्याण की कामना के साथ पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। कई लोगों ने अपने पितरों के निमित्त पूजन और अन्य धार्मिक कर्मकांड भी कराए।

तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

स्नान, दान और दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ घरों के लिए रवाना हुए। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नैमिषारण्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों और घाटों पर पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी रही।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें