महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। लोगों ने उनके कार्यकाल को याद किया।
महमूदाबाद कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ चोरी की कई घटनाओं के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आम लोगों की समस्याएं सुनना और शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई का प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा।
लोगों ने उनके सरल स्वभाव, निष्पक्षता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का भी जिक्र किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ काम करने और उनसे जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर माहौल भावुक हो गया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सत्येन्द्र विक्रम सिंह के आगामी कार्यक्षेत्र में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में चन्द्रभूषण शुक्ला, अर्पित शुक्ला, दिलीप मिश्रा, अनुज जैन, इरफान मंसूरी, सुशील अवस्थी, सलमान, आनंद श्रीवास्तव, सीपी तिवारी, सुधीर वर्मा, आसिफ सईद, प्रदीप सिंह, उत्तम गुप्ता, आदित्य वर्मा और संतोष पाण्डेय सहित समाज के विभिन्न लोग मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।