रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 16 वर्षीय किशोर, मौत

मंगलपुर थाना क्षेत्र के बरी गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान हादसा हुआ। मृतक किसान पुष्पेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था।

खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 16 वर्षीय किशोर, मौत

मंगलपुर थाना क्षेत्र के बरी गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आकर 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में किसान का इकलौता बेटा जान गंवा बैठा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बरी गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के पास निजी ट्रैक्टर है। सोमवार देर शाम को चालक ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान पुष्पेंद्र सिंह का 16 वर्षीय बेटा रामजी भी खेत पर पहुंचा। बताया गया कि रामजी ट्रैक्टर से उतरकर कुछ दूरी पर खड़ा था। जुताई शुरू होने के बाद वह किसी तरह ट्रैक्टर के पीछे पहुंच गया। किशोर के पीछे होने से अनजान चालक ट्रैक्टर चलाता रहा और रामजी रोटावेटर की चपेट में आ गया।

कुछ देर बाद रोटावेटर में रुकावट आने पर चालक ने पीछे मुड़कर देखा तो रामजी गंभीर हालत में पड़ा मिला। हादसे की जानकारी मिलते ही मां लक्ष्मी देवी, बहन खुशी और पिता पुष्पेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। बेटे की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।रामजी परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन खुशी है। इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें