रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रूरा सीएचसी का एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई में मिली कमी

स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने लेबर रूम, फार्मेसी, इमरजेंसी और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। साफ-सफाई में कमी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए।

रूरा सीएचसी का एसआरएम टीम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई में मिली कमी

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार को स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने लेबर रूम, फार्मेसी, इमरजेंसी, डेड स्टॉक और साफ-सफाई सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर टीम ने सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

एसआरएम टीम में शामिल डॉ. गणेश कुमार और प्रोग्राम मैनेजर सतीश कुमार यादव ने अस्पताल के एक-एक वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को मौके पर ही दूर करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयगोविंद, अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान, रूरा सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार, डॉ. धीरेंद्र प्रताप, डॉ. पवन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें