रूरा के शास्त्री नगर में चोक नाली से सड़क पर भरा गंदा पानी, श्रद्धालु परेशान
शास्त्री नगर वार्ड में नाली का पानी सड़क पर बहने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी हो रही है। खाली प्लाटों में कूड़ा जमा होने की भी शिकायत, ईओ ने सफाई कराने का दिया आश्वासन।
नगर पंचायत रूरा के शास्त्री नगर वार्ड में नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। जलभराव और कीचड़ के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोहल्ले के खाली प्लाटों में कूड़ा जमा होने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
शास्त्री नगर निवासी सीताराम पांडेय ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। नाली चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। सुबह और शाम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनके कपड़े गंदे होने के साथ ही फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है।
वहीं, मोहल्ले के निवासी कल्लू ने आसपास के खाली प्लाटों में जमा कूड़े की सफाई कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि प्लाटों में कूड़ा जमा रहने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत से मांग की है कि चोक नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और खाली प्लाटों में जमा कूड़ा हटवाया जाए, ताकि मोहल्ले में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को आवागमन में राहत मिले।
क्या बोले जिम्मेदार
इस संबंध में नगर पंचायत रूरा के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तत्काल नगर पंचायत कर्मियों को भेजकर नाली की साफ-सफाई कराई जाएगी। खाली प्लाटों से कूड़ा हटवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले


पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।