रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

शाहाबाद बार एसोसिएशन को सौरभ मिश्र ने दिए 51 हजार रुपये, अधिवक्ताओं ने जताया आभार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बार एसोसिएशन को नकद आर्थिक सहायता दी। अध्यक्ष विमलेश लोधी और महामंत्री बलराम दीक्षित सहित अधिवक्ताओं ने उनका धन्यवाद किया।

शाहाबाद बार एसोसिएशन को सौरभ मिश्र ने दिए 51 हजार रुपये, अधिवक्ताओं ने जताया आभार

शाहाबाद बार एसोसिएशन को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने 51 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनका आभार जताया।

बार एसोसिएशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पहली बार किसी राजनीतिक व्यक्ति की ओर से इतनी राशि का नकद सहयोग दिया गया है। एसोसिएशन ने सौरभ मिश्र 'नीरज' के इस योगदान को अधिवक्ता समाज के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

बार एसोसिएशन ने सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमलेश लोधी, महामंत्री बलराम दीक्षित सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें