शिवली में 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से सोने के झाले लूटे, बाइक सवार बदमाश फरार
भेवान और सिंहपुर शिवली में हुई दोनों वारदातों में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं के कान से सोने के झाले झपट लिए। पुलिस जांच में जुटी है, अभी तहरीर नहीं मिली है।
सर्दी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे फिर सक्रिय हो गए हैं। शिवली क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से झाले लूटने की वारदातों से लोगों में दहशत है। पुलिस दोनों मामलों की जांच के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पहली वारदात बुधवार रात की है। रसूलाबाद के बहादुरपुर निवासी बीमा एजेंट अरविंद अग्निहोत्री पत्नी सोनी, बच्चों अल्विका व तनय के साथ पनकी से किशनपुर कहिंझरी में मौसेरे भाई सौरभ तिवारी के उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। भेवान के पास काली बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और सोनी के कान का सोने का झाला झटककर भाग गए।
दूसरी वारदात गुरुवार दोपहर सिंहपुर शिवली में हुई। जयदेवी पत्नी सूरजबली वर्मा धान के खेत में काम कर रही थीं। बाइक से आए दो बदमाशों ने डेयरी का पता पूछने के बहाने उन्हें पास बुलाया और दोनों कान के सोने के झाले छीन लिए। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
चौकी प्रभारी अमित पोरवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ कर क्षेत्र में घेराबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। तहरीर नहीं मिली है
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।