रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सिकंदरा में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस, दो की मौत और 22 घायल

राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी से उन्नाव लौट रही निजी बस एनएच-19 पर सरसों के तेल से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दो यात्रियों की जान गई।

सिकंदरा में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस, दो की मौत और 22 घायल

*सिकंदरा, संवाददाता। गुरुवार को मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन कर राजस्थान से उन्नाव लौट रहे श्रद्धालुओं की बस गुरुवार भोर में सिकंदरा थाना क्षेत्र में भीषण हादसे का शिकार हो गई। खोजाफूल-महटोली के पास राजस्थानी ढाबे के सामने एनएच-19 पर ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार निजी बस आगे चल रहे सरसों के तेल से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उन्नाव के चम्पापुरवा निवासी कृष्णवीर सिंह उर्फ ठाकुर (48) और रामानंद यादव उर्फ रामा यादव (55) की बस में फंसकर मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सर्वेश गुप्ता ने जायसवाल बस सेवा की बस (यूपी 35 सीटी 8765) बुक कराई थी। बस में तीन बच्चों, 17 महिलाओं और 13 पुरुषों समेत कुल 33 यात्री सवार थे। सभी 12 नवंबर को मेंहदीपुर बालाजी गए थे और बुधवार रात करीब 8:30 बजे उन्नाव लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस, फायर ब्रिगेड और हाईवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हाइड्रा मशीन की मदद से बस और ट्रक को अलग कराकर फंसे यात्रियों को निकाला गया और दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने सभी 22 घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 12 घायलों को जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हादसे के बाद बस चालक अमन खान मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर एनएच-19 पर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें