रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सीतापुर पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

23 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण और झंडा प्रतीक पिन लगाने की परंपरा निभाई। एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का संदेश दिया।

सीतापुर पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिलाई शपथ

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया और पुलिसकर्मियों की वर्दी पर झंडा प्रतीक पिन लगाया गया। इस मौके पर पुलिस झंडा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के ध्वज का सम्मान बनाए रखने के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। पुलिस का ध्वज संकल्प, कर्तव्य और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

एसपी ने कहा कि पुलिस की शक्ति निर्बलों की रक्षा और अपराध के उन्मूलन के लिए होनी चाहिए। प्रत्येक कार्रवाई में न्याय की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में एसपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को पुलिस झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें