रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सीतापुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी और नकबजनी के दो मामलों में था वांछित

सिधौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कोनी घाट क्षेत्र से ओमकार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, 8 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

सीतापुर में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी और नकबजनी के दो मामलों में था वांछित

सिधौली थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर ओमकार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना सिधौली क्षेत्र के कोनी घाट पर की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी और नकबजनी से जुड़े दो मामलों में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमकार पुत्र छुटकन्ने, निवासी कुम्हारनपुरवा, थाना बिसवां, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ओमकार हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में चोरी, नकबजनी, सेंधमारी, महिला संबंधी अपराध और अवैध शस्त्र रखने सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, ओमकार थाना सिधौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 और 165/2026 में वांछित था। दोनों मुकदमे चोरी और नकबजनी से संबंधित धाराओं में दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें