रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

सीतापुर: जमीन और रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

सिधौली के खिरकीपुरवा गांव में 70 वर्षीय रम्मा पासी की हत्या के मामले में पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया है।

सीतापुर: जमीन और रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

जमीन और रास्ते को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में सिधौली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को सिधौली थाना क्षेत्र के ग्राम खिरकीपुरवा, मजरा बालपुर में गांव के बाहर बाग स्थित खेत में बनी झोपड़ी के पास रम्मा पासी (70) पुत्र स्वर्गीय बदलू का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में जमीन और रास्ते को लेकर विवाद की बात सामने आई। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद में गांव के कुलदीप ने बुजुर्ग के सिर पर डंडे से प्रहार किया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले में थाना सिधौली में मुकदमा अपराध संख्या 440/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुलदीप पुत्र आशाराम, निवासी खिरकीपुरवा, मजरा बालपुर को गढ़ी चौराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें